कौन हैं मुकेश दलाल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को दिलाई पहली जीत
National Apr 22 2024
Author: Vivek Kumar Image Credits:X- Mukesh Dalal
Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मिली पहली जीत
आम चुनाव 2024 में भाजपा को पहली जीत मिली है। गुजरात के सूरत सीट से भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया।
Image credits: X- Mukesh Dalal
Hindi
दर्शन जरदोश के बदले मुकेश को मिला था टिकट
भाजपा ने सूरत से वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री दर्शन जरदोश का टिकट काटकर मुकेश दलाल को चुनावी मैदान में उतारा था।
Image credits: X- Mukesh Dalal
Hindi
सूरत के भाजपा महासचिव रहे हैं मुकेश
मुकेश दलाल सूरत शहर के भाजपा महासचिव और एसडीसीए समिति के सदस्य हैं। वह सूरत नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी हैं।
Image credits: X- Mukesh Dalal
Hindi
भारतीय जनता युवा मोर्चा में किया था काम
मुकेश ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर काम किया है। वह पार्टी के नगर कार्यकारिणी सदस्य थे। वह एसएमसी में 3 बार पार्षद और 5 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे हैं।
Image credits: X- Mukesh Dalal
Hindi
मोध वणिक समुदाय से हैं मुकेश दलाल
मुकेश दलाल मोध वणिक समुदाय आने वाले मुकेश तीन साल से अधिक समय तक सूरत भाजपा के महासचिव रहे हैं। वह सूरत पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष हैं।
Image credits: X- Mukesh Dalal
Hindi
1981 से भाजपा में हैं मुकेश दलाल
मुकेश कॉमर्स से स्नातक हैं। उन्होंने एलएलबी, एमबीए (वित्त) की पढ़ाई की है। वह 1981 से भाजपा में है। उन्हें भाजपा के कई शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है।