बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव, क्यों खास है IAS नंदिनी चक्रवर्ती?
National Jan 01 2026
Author: Surya Prakash Tripathi Image Credits:X
Hindi
पहली बार बंगाल की सत्ता में महिला अफसर शीर्ष पद पर
पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक इतिहास रचते हुए नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं। जानिए IAS फेरबदल, नई जिम्मेदारियां और बड़े फैसले।
Image credits: X
Hindi
बंगाल प्रशासन में रचा गया इतिहास
वरिष्ठ IAS अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। वह इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पश्चिम बंगाल की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
Image credits: X
Hindi
मनोज पंत की जगह मिली जिम्मेदारी
नंदिनी चक्रवर्ती ने मनोज पंत की जगह ली है। पंत 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन्हें 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।
Image credits: X
Hindi
गृह सचिव से मुख्य सचिव तक का सफर
नंदिनी चक्रवर्ती इससे पहले बंगाल की गृह सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके प्रशासनिक अनुभव और रणनीतिक समझ को देखते हुए सरकार ने उन्हें राज्य की सर्वोच्च नौकरशाही कुर्सी सौंपी है।
Image credits: X
Hindi
गृह सचिव की जिम्मेदारी किसे मिली
चक्रवर्ती के मुख्य सचिव बनने के बाद जगदीश प्रसाद मीणा को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य के आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे अहम विभाग की कमान अब उनके हाथों में होगी।
Image credits: X
Hindi
मनोज पंत को मिली नई भूमिका
मुख्य सचिव पद से हटने के बाद भी मनोज पंत को सीएम ममता बनर्जी ने अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुख्य सचिव के रैंक में ही मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
Image credits: X
Hindi
अत्रि भट्टाचार्य और वरुण कुमार रे को नया प्रभार
सुंदरबन मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अत्रि भट्टाचार्य को नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान का DG व ACS वरुण कुमार रे को पर्यटन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।