Hindi

कौन हैं अनु गर्ग? जो बनीं इस राज्य की पहली महिला टॉप ब्यूरोक्रेट

Hindi

अनु गर्ग को मुख्य सचिव क्यों चुना गया?

क्या एक महिला IAS ओडिशा प्रशासन का इतिहास बदल सकती है? 1991 बैच की अनु गर्ग बनीं राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव। विकास आयुक्त से शीर्ष पद तक का सफर क्यों है खास-जानिए पूरी कहानी।

Image credits: X
Hindi

अनु गर्ग की नियुक्ति की कैसे हुई पुष्टि?

 ओडिशा सरकार के सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इसकी पुष्टि की गई। वह मौजूदा मुख्य सचिव मनोज आहूजा का स्थान लेंगी, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

Image credits: X
Hindi

किस बैच की IAS अफसर हैं अनु गर्ग?

अनु गर्ग ओडिशा कैडर की 1991 बैच की IAS हैं। उनके पास राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर 30 वर्षों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है, जो उन्हें इसके लिए मजबूत और विश्वसनीय चेहरा बनाता है।

Image credits: X
Hindi

वर्तमान में किस पद पर नियुक्त हैं अनु गर्ग?

इस समय अनु गर्ग राज्य विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं, जो ओडिशा में दूसरा सबसे ऊंचा प्रशासनिक पद है। फरवरी 2023 में वह इस पद पर नियुक्त होने वाली भी पहली महिला अधिकारी बनी थीं।

Image credits: X
Hindi

क्या हैं अनु गर्ग की सबसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धियां?

अनु गर्ग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं ESI, योजना एवं अभिसरण जैसे अहम विभागों में आयुक्त-सह-सचिव और प्रधान सचिव के रूप में जिम्मेदारियां निभाई हैं।

Image credits: X
Hindi

जिला स्तर पर भी मजबूत पकड़

अनु गर्ग ने संबलपुर और बरगढ़ में जिला कलेक्टर व मजिस्ट्रेट, जबकि कालाहांडी और झारसुगुड़ा में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और उप-कलेक्टर रही हैं, जिससे जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ है।

Image credits: X
Hindi

आईएएस अनु गर्ग की शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय अनुभव क्यों खास है?

लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली की पूर्व छात्रा अनु गर्ग के पास लखनऊ विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ की डिग्री है।

Image credits: X

दिल्ली में कोहरा-ठंड, मुंबई में उमस! जानें अपने शहर में आज मौसम का हाल

रेड, रिश्वत और रुतबा: IPS से मेयर तक! आखिर कौन हैं रेड श्रीलेखा?

Photos: उड्डपी के श्री कृष्ण मंदिर में पीएम मोदी भक्ति में हुए लीन

कौन हैं जोहरान ममदानी? जो रैपर से बने न्यूयार्क के पहले भारतवंशी मेयर!