National

Prajwal Revanna Case: पीड़ित का दर्द, सबने देखा वीडियो, कैसे जाएं गांव

Image credits: X- Prajwal Revanna

पीड़ित परिवार का जीना हुआ दूभर

प्रज्वल रेवन्ना ने जिन महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया, वीडियो लीक होने के बाद उनका व उनके परिवार का जीना दूभर हो गया है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बात की है।

Image credits: X- Prajwal Revanna

एचडी रेवन्ना के आदेश पर महिला को किया गया अगवा

आरोप है कि एक महिला को SIT के पास जाने से रोकने के लिए प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना के आदेश पर अगवा किया गया था। उसके परिवार के लोग वीडियो सामने आने के बाद डरे हुए हैं।

Image credits: Twitter

महिला को SIT ने बचाया

महिला को SIT के अधिकारियों ने मैसूर जिले के हुनसूर में एक घर से बचाया था। उसे रेवन्ना के सहयोगी के घर में रखा गया था।

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला के दामाद ने सुनाया दर्द

महिला के दामाद ने वीडियो सामने आने के बाद परिवार का दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा दी है। पूरी दुनिया हमारे बारे में जान गई है।

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला के बेटे की शिकायत पर एचडी रेवन्ना गिरफ्तार

पीड़ित महिला के बेटे ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके आधार पर एचडी रेवन्ना को एक महिला के अगवा करने और अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Image credits: Twitter

गांव के सभी लोग जानते हैं

महिला के दामाद ने कहा, "गांव के सभी लोग जानते हैं कि मेरी सास पीड़िता हैं। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि हम किस पीड़ा से गुजर रहे हैं।"

Image credits: X- Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना के फार्महाउस में काम करती थी महिला

पीड़ित महिला रेवन्ना के फार्महाउस में काम करती थी। वीडियो सामने आने से कुछ दिन पहले, पीड़िता को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। कहा गया था कि बकाया पैसा मिल जाएगा।

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला को नहीं मिला था दो महीने का वेतन

महिला को दो महीने का वेतन नहीं मिला था। 29 अप्रैल को महिला को अगवा किया गया। इसके बाद वीडियो सामने आ गए। फार्महाउस में प्रज्वल अक्सर जाता था।

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला के दामाद ने कहा- वीडियो वायरल होने पर मिली जानकारी

महिला के दामाद ने कहा, "उन्होंने इसके (यौन उत्पीड़न) के बारे में नहीं बताया था। वीडियो वायरल होने के बाद हमें इसके बारे में जानकारी मिली।"

Image credits: X- Prajwal Revanna

वापस अपने गांव कैसे जाएंगे

"अब हम वापस अपने गांव कैसे जाएंगे? हम गरीब हैं, रोज कमाते हैं तो खाते हैं। हम जहां रहते थे वहां के लोग अब हमें स्वीकार नहीं करेंगे।"

Image credits: X- Prajwal Revanna