बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
खुद को पीएम का हनुमान बताते हैं चिराग
खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग करोड़पति हैं। 2022-2023 में उन्हें 12.08 लाख रुपए आमदनी हुई। चिराग की छवि साफ है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
चिराग के बैंक खातों में हैं 77.90 लाख रुपए
चिराग ने बताया है कि उनके पास 42 हजार रुपए नकद हैं। बैंक खातों में उनके 77.90 लाख रुपए जमा हैं। छह कंपनियों में उनके 35.91 लाख रुपए के शेयर हैं।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
30 लाख की कार में सवार होते हैं चिराग
चिराग पासवान के पास दो कार है। एक 30 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक 5 लाख की जिप्सी है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
चिराग के पास है 14.40 लाख रुपए का सोना
चिराग के पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 14.40 लाख रुपए से अधिक है। उनके पास 1.66 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
चिराग के पास नहीं है जमीन
चिराग के पास खेती की जमीन नहीं है। उनके पास गैर कृषि भूमि भी नहीं है। चिराग के पास पटना में एक घर है, जिसकी कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपए है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
चिराग पर नहीं है कर्ज
चिराग पर कोई कर्ज नहीं है। उन्होंने अपनी कमाई का जरिया वेतन बताया है। वह बिहार के जमुई सीट से सांसद हैं।
Image credits: X-Chirag Paswan
Hindi
चिराग पासवान ने पूरी नहीं की पढ़ाई
चिराग ने पढ़ाई पूरी नहीं की थी। वह 2005 में झांसी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग से बीटेक कर रहे थे। उन्होंने सेकंड सेमेस्टर तक पढ़ाई की।