Hindi

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे चुनौती

Hindi

अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को दिया टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट के लिए किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को चुनौती देंगे।

Image credits: X-Supriya Bhardwaj
Hindi

गांधी परिवार के करीबी हैं किशोरी लाल शर्मा

किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के करीबी हैं। वह लंबे समय से गांधी परिवार के लिए काम कर रहे हैं। वह चार दशक से अधिक समय से कांग्रेस में हैं।

Image credits: X-Kishori Lal Sharma
Hindi

पंजाब के हैं किशोरी लाल शर्मा

किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्होंने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था।

Image credits: X-Kishori Lal Sharma
Hindi

राजीव गांधी की मौत के बाद अधिक पारिवारिक हो गए शर्मा के संबंध

मई 1991 में राजीव गांधी की मृत्यु के बाद गांधी परिवार के साथ किशोरी लाल शर्मा के संबंध और अधिक पारिवारिक हो गए थे।

Image credits: X-Kishori Lal Sharma
Hindi

अमेठी और रायबरेली के लिए काम करते थे किशोरी लाल शर्मा

किशोरी लाल शर्मा सांसद प्रतिनिधि के रूप में गांधी परिवार की अनुपस्थिति में अमेठी और रायबरेली क्षेत्रों के लिए काम करते थे।

Image credits: X-Kishori Lal Sharma
Hindi

सोनिया गांधी के साथ अमेठी आए थे किशोरी लाल

किशोरी लाल अमेठी और रायबरेली का लगातार दौरा किया। जब सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश किया और पहली बार अमेठी आईं तो शर्मा उनके साथ थे।

Image credits: X- Kishori Lal Sharma
Hindi

सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए छोड़ी थी अमेठी सीट

सोनिया गांधी द्वारा राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ने और रायबरेली से चुनाव लड़ने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी और रायबरेली दोनों क्षेत्रों के लिए काम किया।

Image credits: X-Kishori Lal Sharma
Hindi

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर 3 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल अमेठी से नामांकन करेंगे। दोनों सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

Image Credits: X- Rahul Gandhi