National

84 लाख की कार में सवार होती हैं बांसुरी स्वराज, जानें कितनी है संपत्ति

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी भी दी है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज भाजपा नेता होने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं। 2022-23 में उन्हें 68.28 लाख रुपए आमदनी हुई। 2021-22 में उन्हें 67.94 लाख रुपए आय हुई थी।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज नहीं है कोई केस

बांसुरी स्वराज छवि साफ है। उनके खिलाफ किसी थाने में कोई केस दर्ज नहीं है। किसी कोर्ट में उनके खिलाफ कोई केस नहीं चल रहा है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज के पास है 11.27 करोड़ की चल संपत्ति

बांसुरी स्वराज ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास 99444 रुपए नकद हैं। बांसुरी 11.27 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति की मालकिन हैं।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

84 लाख की कार में सवार होती हैं बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज 84 लाख से अधिक की मर्सिडीज बेंज में सवार होती हैं। उनके पास 15.92 लाख रुपए की एक टोयोटा कार भी है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी को मां से मिले 61.23 लाख के सोने के गहने

बांसुरी को मां से 61.23 लाख के सोने के गहने मिले हैं। इसके साथ ही 4.27 लाख के चांदी के गहने भी मिले हैं। उन्हें दादा-दादी, नाना-नानी से 77.88 लाख रुपए के सोने के गहने मिले हैं।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज के पास हैं तीन फ्लैट

बांसुरी स्वराज के पास 99.34 लाख से अधिक की खेती की जमीन है। उनके पास तीन फ्लैट हैं। इनकी कीमत 2.18 करोड़ रुपए, 2.93 करोड़ रुपए और 1.91 करोड़ रुपए से अधिक है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज के पास है 8.02 करोड़ की अचल संपत्ति

बांसुरी स्वराज के पास 8.02 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है। उन्होंने अपनी आमदनी का स्रोत वकील के रूप में फीस और बैंक से मिलने वाला ब्याज बताया है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज ने यूके से की है पढ़ाई

बांसुरी स्वराज ने अधिकतर पढ़ाई यूके से की है। नई दिल्ली में सीनियर सेकेंडरी तक पढ़ने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए यूके चली गईं थी।

Image credits: X-Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज ने लंदन में की कानून की पढ़ाई

बांसुरी ने यूके के University of Warwick से 2006 में BA किया था। इसके बाद लंदन के BPP प्रोफेशनल एजुकेशन लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने मास्टर ऑफ स्टडिज की डिग्री ली है।

Image credits: X-Bansuri Swaraj