National

रक्षा मंत्री राजनाथ के पास है 10 हजार की दो नाली बंदूक, नहीं कोई कार

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने किया नामांकन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह को हुई 22.36 लाख रुपए आमदनी

राजनाथ सिंह को 2022-23 में 25.28 लाख रुपए आमदनी हुई। उन्हें 2021-22 में 22.36 लाख, 2020-21 में 18.11 लाख, 2019-20 में 20.39 लाख और 2018-19 में 17.76 लाख रुपए आय हुई।

Image credits: X- Rajnath Singh

रक्षा मंत्री के खिलाफ नहीं कोई केस

रक्षा मंत्री बेहद साफ छवि के नेता हैं। उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई भी केस दर्ज नहीं है और न ही किसी कोर्ट में उनके खिलाफ केस लंबित है।

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह के पास है 75 हजार रुपए नकद

राजनाथ सिंह ने बताया है कि उनके पास 75 हजार रुपए नकद हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 45 हजार रुपए नकद हैं।

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह के पास नहीं है कार

राजनाथ और उनकी पत्नी के पास कार नहीं है। रक्षा मंत्री के पास 8.20 लाख रुपए के गहने हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 52.50 लाख रुपए के सोने के गहने हैं। उनके पास 9.37 लाख की चांदी है।

Image credits: X- Brajesh Pathak

राजनाथ सिंह के पास हैं दो गन

राजनाथ सिंह के पास अपनी रक्षा के लिए दो गन हैं। इनमें से एक 32 बोर की रिवाल्वर और एक दो नाली बंदूक है। इनकी कीमत 10-10 हजार रुपए है।

Image credits: X- Brajesh Pathak

राजनाथ सिंह के पास है 3.11 करोड़ की चल संपत्ति

राजनाथ सिंह के पास 3.11 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 90.71 लाख रुपए की चल संपत्ति है।

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह के पास है खेती की जमीन

राजनाथ सिंह के पास 1.47 करोड़ रुपए की खेती की जमीन है। उनके पास 3.34 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Image credits: X- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने वेतन-पेंशन को बताया आय का श्रोत

राजनाथ सिंह ने अपनी आय का श्रोत सांसद-मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन, भत्ते, पेंशन और खेती को बताया है। उन्होंने विज्ञान से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है।

Image credits: X- Rajnath Singh