37.48 लाख के गहने पहनती हैं स्मृति ईरानी, पूरी नहीं की BA की पढ़ाई
National Apr 30 2024
Author: Vivek Kumar Image Credits:X- Smriti Irani
Hindi
स्मृति ईरानी ने दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है।
Image credits: X- Smriti Irani
Hindi
2022-23 में 97.87 लाख रुपए हुई स्मृति ईरानी को आमदनी
स्मृति ईरानी ने बताया है कि उन्हें 2022-23 में 97.87 लाख रुपए की आय हुई। उनके पति जुबिन ईरानी को पिछले साल 88.71 लाख रुपए आमदनी हुई।
Image credits: X- Dr Mohan Yadav
Hindi
स्मृति ईरानी के पास है 1 लाख 7 हजार रुपए नकद
स्मृति ईरानी ने बताया है कि उनके पास 1 लाख 7 हजार 740 रुपए नकद हैं। उनके पति के पास 3.21 लाख रुपए नकद हैं।
Image credits: X- Dr Mohan Yadav
Hindi
स्मृति ईरानी के पास है 3.08 करोड़ की चल संपत्ति
स्मृति ईरानी के पास 3.08 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। उनके पति के पास 3.30 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
Image credits: X- Smriti Irani
Hindi
37.48 लाख के गहने पहनती हैं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी के पास 37.48 लाख के गहने हैं। उनके पति के पास 1.05 लाख रुपए के गहने हैं। स्मृति ईरानी 27.86 लाख रुपए की कार की मालकिन हैं।
Image credits: X- Smriti Irani
Hindi
स्मृति ईरानी के पास है 5.66 करोड़ की अचल संपत्ति
स्मृति ईरानी के नाम पर 5.66 करोड़ रुपए और उनके पति के नाम पर 5.51 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। स्मृति ईरानी पर 16.55 लाख रुपए का होम लोन बकाया है।
Image credits: X- Smriti Irani
Hindi
स्मृति ईरानी ने पूरी नहीं की बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई
स्मृति ईरानी ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई पूरी नहीं की थी। 1994 में उन्होंने पार्ट वन तक ही पढ़ाई की थी।