National

MBBS हैं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, जानें कितनी है संपत्ति

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं रोहिणी आचार्य

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बिहार के सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। वह सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी ने की है MBBS की पढ़ाई

रोहिणी पढ़ाई के मामले में अपने भाइयों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से काफी आगे हैं। उन्होंने MBBS की पढ़ाई की है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

2022-23 में रोहिणी को हुई 3.16 लाख रुपए आमदनी

रोहिणी को वित्त वर्ष 2022-23 में 3.16 लाख रुपए आमदनी हुई। उनके पति समरेश सिंह को सिंगापुर में 6.74 करोड़ रुपए आमदनी हुई।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के खिलाफ नहीं कोई केस दर्ज

रोहिणी के खिलाफ किसी थाने में कोई केस दर्ज नहीं है। किसी कोर्ट में उनके खिलाफ मामला नहीं चल रहा है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पास है 20 लाख रुपए नकद

रोहिणी ने बताया है कि उनके पास करीब 20 लाख रुपए नकद हैं। उनके पति के पास 10 लाख रुपए नकद हैं।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पास है 2.99 करोड़ रुपए की चल संपत्ति

रोहिणी के पास 2.99 करोड़ रुपए और उनके पति के पास 6.92 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पास हैं 33 लाख के गहने

रोहिणी के पास 495 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 29.70 लाख रुपए है। इनके पास 5.50 किलो चांदी है। इसकी कीमत 3.85 लाख रुपए है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पति के पास हैं 33 लाख के गहने और चांदी

रोहिणी के पास पांच लाख रुपए के कीमती पत्थर के गहने हैं। उनके पति के पास 33 लाख रुपए से अधिक के सोने के गहने और चांदी है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पति के पास है 40 लाख की कार

रोहिणी के नाम पर कार नहीं है। उनके पति समरेश सिंह के पास सिंगापुर में 10 साल पुरानी कार है। इसकी वैल्यू कीमत 40 लाख रुपए है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya

रोहिणी के पास है 12.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

रोहिणी आचार्य के नाम पर 12.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पति के नाम पर 12.94 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Image credits: Facebook- Rohini Acharya