National

प्रज्वल रेवन्ना के कुकर्म की खौफनाक कहानी, गन प्वाइंट पर किया रेप

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला ने पुलिस को बताई प्रज्वल रेवन्ना की खौफनाक कहानी

सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो टेप केस में खौफनाक कहानी सामने आई है। एक महिला ने पुलिस को बताया है कि रेवन्ना ने किस तरह उनके साथ अत्याचार किया। रेप कर ब्लैकमेल किया।

Image credits: X- Prajwal Revanna

विकास के लिए फंड मांगने प्रज्वल के घर गई थी महिला

FIR के अनुसार महिला अपने क्षेत्र में विकास के लिए फंड मांगने सांसद के पास गई थी। 1 जनवरी 2021 से 25 अप्रैल 2024 के बीच प्रज्वल ने कई बार उसके साथ रेप किया।

Image credits: X- Prajwal Revanna

प्रज्वल ने गन प्वाइंट पर किया रेप

44 साल की पूर्व पंचायत सदस्य महिला ने प्रज्वल पर गन प्वाइंट पर रेप करने का आरोप लगाया। उसने कहा है कि सांसद ने उसे और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी थी।

Image credits: X- Prajwal Revanna

2021 में पहली बार प्रज्वल के पास गई थी महिला

महिला ने बताया कि वह 2021 में एमपी क्वार्टर में काम करवाने के लिए प्रज्वल के घर गई थी। उसे पहली मंजिल पर ले जाया गया था। वहां कई महिलाएं पहले से बैठी थीं।

Image credits: X- Prajwal Revanna

महिला को खींचकर बेडरूम में ले गया प्रज्वल

दूसरी महिलाओं के जाने के बाद प्रज्वल ने उसे खींचकर बेडरूम में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ना है तो बातें माननी होंगी।

Image credits: X- Prajwal Revanna

मना करने पर प्रज्वल ने दी गोली मारने की धमकी

प्रज्वल ने महिला को कपड़े उतारने के लिए कहा। मना करने पर महिला और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी। उसने गन प्वाइंट पर महिला के कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाया।

Image credits: X- Prajwal Revanna

रेप के साथ ही महिला के बनाए कई वीडियो

प्रज्वल ने महिला और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी और महिला के साथ रेप किया। उसने महिला के कई वीडियो बना लिए।

Image credits: X- Prajwal Revanna

प्रज्वल ने महिला को दी वीडियो लीक करने की धमकी

प्रज्वल ने महिला को धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो लीक कर देगा। वह महिला को वीडियो कॉल करता और कपड़े उतारने के लिए कहता था।

Image credits: X- Prajwal Revanna

ब्लैकमेल कर महिला को बुलाता था प्रज्वल

प्रज्वल ने महिला से कहा कि अगर पति को राजनीति में आगे बढ़ना है तो मेरी शारीरिक जरूरतें पूरी करनी होगी। उसने महिला को ब्लैकमेल कर कई बार अपने पास बुलाया।

Image credits: X- Prajwal Revanna

प्रज्वल ने कई बार किया महिला से रेप

महिला ने आरोप लगाया कि प्रज्वल ने उसके साथ कई बार रेप किया। उसने डर के मारे पहले शिकायत नहीं की थी। प्रज्वल के खिलाफ मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाए जाने के बाद वह सामने आई।

Image credits: X- Prajwal Revanna