एस-400 ट्रायम्फ रूस द्वारा बनाया गया एयर डिफेंस सिस्टम है। भारत ने इसे खरीदा है। इसके मिसाइल का रेंज 400km और रडार का रेंज 600km है। इससे स्टिल्थ लड़ाकू विमान भी नहीं बचते।
डेविड स्लिंग को इजराइली राफेल व रेथियॉन ने मिलकर बनाया है। रेंज 300km है। इससे मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को हवा में खत्म कर सकते हैं। आयरन डोम और एरो सिस्टम के बीच की खाई भरता है।
S-300VM रूस द्वारा बनाया गया एयर डिफेंस सिस्टम है। इसका रेंज 200km दूर और 30km ऊंचाई तक है। यह बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट कर सकता है।
टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके टर्मिनल फेज में रोकने के लिए बनाया गया है। इसकी रेंज 200km है।
अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन द्वारा बनाए गए एमआईएम-104 पैट्रियट का रेंज 170km है। यह बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को निशाना बना सकता है।
यूरोसैम ने Aster 30 SAMP/T का निर्माण किया है। इसकी रेंज 120km और ऊंचाई 20km है। यह यह लड़ाकू विमानों और बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकता है।
यूएसए, जर्मनी और इटली ने इसे मिलकर बनाया है। MEADS 360 डिग्री कवरेज वाली एक रोड-मोबाइल सिस्टम है। इसका रेंज 40-70km है। इसके मिसाइल 20km ऊंचाई पर लक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं।
बराक-8 को इजराइल और भारत ने मिलकर बनाया है। यह 70km तक हेलीकॉप्टर, एंटी-शिप मिसाइलों, ड्रोन और लड़ाकू विमानों के खिलाफ 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करता है।
आयरन डोम एक छोटी दूरी की प्रणाली है जिसे मोर्टार, रॉकेट और तोपखाने को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सीमा 70 किमी है।
चीन ने रूस के S-300 को कॉपी कर HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम बनाया है। दावा है कि यह विमान, यूएवी, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार सकता है। रेंज 125km है।