Hindi

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप, काट ले तो मिनटों में चली जाती है जान

Hindi

सांप की 725 प्रजातियां हैं जहरीली

आज विश्व सांप दिवस है। सभी सांप जहरीले नहीं होते। सांप की 3900 प्रजातियों में सिर्फ 725 जहरीले हैं। पढ़ें 10 सबसे खतरनाक सांप के बारे में...

Image credits: Freepik
Hindi

सॉ-स्केल्ड वाइपर

सॉ-स्केल्ड वाइपर मध्य पूर्व और मध्य एशिया में पाया जाता है। यह बेहद गुस्सैल सांप है। इसके चलते भारत में हर साल लगभग 5,000 मौतें होती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

इनलैंड ताइपन

इनलैंड ताइपन दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह एक बार काटने पर इतना जहर छोड़ता है, जिससे कम से कम 100 इंसानों की मौत हो जाए।

Image credits: X- jeff wielobob
Hindi

ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा गुस्सैल और बेहद फुर्तीला सांप है। यह अफ्रीका में पाया जाता है। यह खतरे में पड़ने पर बार-बार हमला करता है। यह काट ले तो आधे घंटे में मौत हो सकती है।

Image credits: X- Salora the 'I'm on Tumblr'
Hindi

रसेल वाइपर

रसेल वाइपर भारत के सबसे खतरनाक चार सांप में से एक है। यह भारत में सांपों के काटने के करीब 43 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार है।

Image credits: X- vishal
Hindi

करैत

करैत भारत का सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने पर अगर इलाज नहीं हो तो 80% मामलों में मौत हो जाती है।

Image credits: X-Prasenjeet Yadav
Hindi

नाग

नाग या इंडियन कोबरा बेहद जहरीला और गुस्सैल सांप है। चूहे इसका पसंदीदा शिकार हैं, जिसके चलते यह इंसानी आबादी के पास रहना पसंद करता है।

Image credits: Freepik
Hindi

पफ एडर

पफ एडर अफ्रीका में सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार सांप है। इसके काटने से गंभीर नेक्रोसिस और गैंग्रीन हो सकता है।

Image credits: X-Poppa
Hindi

कॉमन डेथ एडर

कॉमन डेथ एडर सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके काटने के 60 फीसदी मामले में इंसान की मौत हो जाती है।

Image credits: X-Laxleem Thetailorman
Hindi

किंग कोबरा

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। इसका जहर बहुत शक्तिशाली होता है। भारत में किंग कोबरा को मारना गंभीर अपराध है, जिसके लिए जेल की सजा हो सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

ईस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेक

ईस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेक उत्तरी अमेरिका का सबसे घातक सांप है। इसके जहर में शक्तिशाली हेमोटॉक्सिन होता है।

Image Credits: Freepik