Hindi

ईरान की वो चीज जिसकी लड़कियों को खुली छूट,पर ये इशारा पड़ सकता है भारी

Hindi

ईरान का अपना अलग कैलेंडर है

ईरान दुनिया का इकलौता देश है, जहां तीन कैलेंडर एक साथ इस्तेमाल होते हैं। ईरानी (Solar), इस्लामिक (Lunar) और ग्रेगोरियन। ईरानी सोलर कैलेंडर के साल के पहले 6 महीने 31 दिन के होते हैं

Image credits: Getty
Hindi

ईरान में वीकेंड गुरुवार-शुक्रवार होता है

ईरान में वर्किंग वीक शनिवार से गुरुवार तक चलता है और शुक्रवार आधिकारिक छुट्टी होती है। गुरुवार को बैंक और सरकारी दफ्तर आधे दिन खुले रहते हैं, मॉल-मार्केट वीकेंड पर खुले रहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

ईरान दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक

9 करोड़ आबादी वाले ईरान में 60% से ज्यादा लोग 30 साल से कम उम्र के हैं। ये आंकड़ा अमेरिका जैसे देशों से कहीं ज्यादा है। ईरानी क्रांति में जल्दी शादी, बड़े परिवार को बढ़ावा दिया गया

Image credits: Getty
Hindi

ईरानी लोग जरूरत से ज्यादा शालीन होते हैं

ईरान में शिष्टाचार सिर्फ आदत नहीं, पूरा सोशल सिस्टम है, जिसे Ta’arof (ता'आरुफ़) कहा जाता है। इसके मुताबिक, अगर कोई आपको कुछ ऑफर करे, तो पहले मना करना शिष्टाचार माना जाता है

Image credits: Getty
Hindi

दुनिया की सबसे शाही बिल्ली ईरान से ही आई

पर्शियन कैट प्राचीन पर्शिया यानी ईरान से आई।16वीं सदी में इसे यूरोप ले जाया गया, जहां राजघरानों की पसंद बन गई। आज ये बिल्ली Stuart Little जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Image credits: Getty
Hindi

ईरान में यूनिवर्सिटी जाने वाली लड़कियां, लड़कों से ज्यादा

कई पाबंदियों के बावजूद ईरान में पढ़ाई को लेकर लड़कियों को छूट है। करीब 65% यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स लड़कियां हैं। सरकार उन्हें 70 से ज्यादा विषयों में एडमिशन की अनुमति नहीं देती है।

Image credits: Getty
Hindi

ईरान में Thumbs Up करना तारीफ नहीं, गाली

'थम्ब्स अप' का जो इशारा पश्चिमी देशों में अच्छा माना जाता है, वही ईरान में भारी पड़ सकता है। Thumbs Up दिखाना यहां अश्लील इशारे के बराबर माना जाता है. लगभग मिडिल फिंगर दिखाने जैसा।

Image credits: Getty

Thailand: जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा, जानिए 10 FACTS

संभल हिंसा में बड़ा मोड़! CO अनुज चौधरी पर FIR

कभी फ्लाइट तो कभी 3 करोड़ की कार, कौन हैं CM योगी के चहेते सतुआ बाबा

अलीगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैफिक जाम अब बीते दिनों की बात?