Hindi

Thailand: जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा, जानिए 10 FACTS

Hindi

दुनिया का सबसे छोटा और सबसे बड़ा जानवर

थाईलैंड में दुनिया का सबसे छोटा स्तनधारी पाया जाता है, जिसे बम्बलबी बैट कहते हैं। इसका वजन सिर्फ 2 ग्राम होता है। इसी देश के समुद्र में व्हेल शार्क मिलती है, जो करीब 20 टन वजनी है।

Image credits: Pexels
Hindi

35 हजार से ज्यादा मंदिरों का देश

थाईलैंड में 35,000 से ज्यादा मंदिर और श्राइन हैं। यहां की 95% से ज्यादा आबादी बौद्ध धर्म को मानती है, इसलिए हर शहर और गांव में सुंदर और भव्य मंदिर देखने को मिलते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

दुनिया की सबसे बड़ी पानी की लड़ाई

हर साल 13-15 अप्रैल तक थाईलैंड में सोंगक्रान फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान लोग बाल्टी, पाइप और वॉटर गन लेकर सड़कों पर उतर आते हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी वाटर फाइट कहा जाता है।

Image credits: Pexels
Hindi

बैंकॉक का नाम इतना लंबा कि याद रखना मुश्किल

बैंकॉक असल में शहर के नाम का छोटा वर्जन है। इसका पूरा नाम 168 अक्षरों का है, जिसे बोलना तो दूर, पढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि लोग इसे बस बैंकॉक कहकर ही खुश रहते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

थाईलैंड का पुराना नाम

1939 से पहले थाईलैंड को 'सियाम' कहा जाता था। कुछ सालों के लिए नाम बदला भी, लेकिन आखिरकार थाईलैंड ही फाइनल हुआ। फेमस Siamese बिल्ली भी इसी देश से दुनियाभर में मशहूर हुई।

Image credits: Pexels
Hindi

'Land of the Free' कहलाता है थाईलैंड

थाईलैंड साउथईस्ट एशिया का इकलौता देश है, जिस पर कभी किसी यूरोपीय ताकत ने राज नहीं किया। यही वजह है कि इसे 'Land of the Free' कहा जाता है। थाईलैंड का मतलब आजादी की धरती है।

Image credits: Pexels
Hindi

एक साल में 4 करोड़ टूरिस्ट

2019 में करीब 40 मिलियन टूरिस्ट थाईलैंड पहुंचे थे। टूरिज्म यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। महामारी के समय इस सेक्टर को बड़ा झटका लगा, लेकिन अब फिर से देश संभल रहा है।

Image credits: X Twitter
Hindi

'Land of Smiles' है थाईलैंड

थाई लोग अपनी मुस्कान और दोस्ताना स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यहां अजनबी भी ऐसे बात करता है जैसे पुराना दोस्त हो। यही वजह है कि टूरिस्ट थाईलैंड को घूमने के लिए बेस्ट मानते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

इंसानियत वाला देश है थाईलैंड

थाईलैंड में फूड पाक मंत्रालय के जरिए 28,000 से ज्यादा लोगों को नियमित खाना और जरूरी सामान मिलता है। 2009 में कुछ चर्चों से शुरू हुई यह पहल आज 73 चर्चों तक पहुंच चुकी है।

Image credits: Getty
Hindi

जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा

थाईलैंड के लोपबुरी में हर साल बंदरों के लिए खास फेस्टिवल होता है। हजारों बंदरों के सामने फलों-सब्जियों का पहाड़ लगा दिया जाता है। इंसान यहां खाने नहीं, बल्कि यह नजारा देखने आते हैं

Image credits: gemini

संभल हिंसा में बड़ा मोड़! CO अनुज चौधरी पर FIR

कभी फ्लाइट तो कभी 3 करोड़ की कार, कौन हैं CM योगी के चहेते सतुआ बाबा

अलीगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैफिक जाम अब बीते दिनों की बात?

कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?