Mahabharat Facts: कम उम्र में मौत का कारण बन सकते हैं ये 7 काम
Religion Jan 19 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
ध्यान रखें ये बातें
महाभारत के शांति पर्व में पितामह भीष्म में 7 ऐसे कामों के बारे में बताया है जो कम उम्र में ही मौत का कारण बन सकते हैं। ये काम भूलकर भी न करें। जानें इन कामों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
देर तक नहीं सोना चाहिए
महाभारत के अनुसार जो व्यक्ति सूर्योदय होने के बाद भी सोता रहता है, उसकी मृत्यु जल्दी हो जाती है। टूटी और ढीली खाट पर सोने वाल भी जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
इन तिथियों पर न करें स्त्री संग
दोनों ही पक्षों (कृष्ण व शुक्ल पक्ष) की चतुर्दशी, अष्टमी और अमावस्या व पूर्णिमा तिथि पर स्त्री समागम करने वाले व्यक्ति की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है। ऐसा महाभारत में लिखा है।
Image credits: Getty
Hindi
नग्न होकर न नहाएं
महाभारत के अनुसार नग्न होकर नहाने और सोने वाला व्यक्ति जल्दी मर जाता है। साथ ही मैले दर्पण में मुंह देखने वाला व गर्भवती स्त्री से समागम करना भी जल्दी मृत्यु का कारण है।
Image credits: Getty
Hindi
खाते समय न बोलें
परोसे हुए भोजन की निंदा करने वाला और भोजन करते समय बोलने वाले मनुष्य की आयु कम हो जाती है। जूठे मुंह पढ़ाई करने वाला और घर से निकलने वाला भी मृत्यु को प्राप्त होता है।
Image credits: Getty
Hindi
शाम को न करें ये काम
महाभारत की मानें तो जो मनुष्य शाम को सोता है, पढ़ता है और भोजन करता है। रात के समय खूब डंटकर भोजन करता है। ऐसा मनुष्य अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहता।
Image credits: Getty
Hindi
रात को न खाएं ये चीजें
रात को दही और सत्तू न खाएं। पलंग पर तिरछा नहीं सोना चाहिए। सिर पर तेल लगाने के बाद उसी हाथ से दूसरे अंगों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे भी जल्दी मृत्यु संभव है।
Image credits: Getty
Hindi
नाखून न चबाएं
महाभारत के अनुसार जो व्यक्ति गलत आदत के कारण अपने नाखून चबाता है और हमेशा अशुद्ध रहता है, उसकी जल्दी ही मृत्यु हो जाती है, इसमें कोई संदेह नहीं है।