Hindi

मौनी अमावस्या की शाम 5 स्थानों पर दीपक लगाने से टल जाएगा बुरा समय

Hindi

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को

18 जनवरी, रविवार को मौनी अमावस्या है। ये तिथि बहुत ही खास है। मौनी अमावस्या की शाम 5 स्थानों पर दीपक लगाने से आने वाला संकट टल सकता है। जानें कौन-से हैं ये 5 स्थान…

Image credits: Getty
Hindi

पीपल के नीचे लगाएं दीपक

मौनी अमावस्या की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाले संकट टल सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

किचन में लगाएं दीपक

किचन में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, वो स्थान पितरों का माना गया है। मौनी अमावस्या की शाम यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कुएं-बावड़ी के पास लगाएं दीपक

अगर आपके घर के आस-पास कहीं कुआं या बावड़ी हो तो वहां भी दीपक जरूर लगाएं। इन जगहों पर स्थानीय देवता का वास माना जाता है। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

तुलसी के पास लगाएं दीपक

मौनी अमावस्या की शाम को एक दीपक तुलसी के पौधे के पास भी लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी और बुरा समय टल सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

बिल्व वृक्ष के नीचे लगाएं दीपक

आपके घर के आस-पास अगर कोई बिल्व वृक्ष हो तो मौनी अमावस्या की शाम यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

Image credits: Getty

Tilkund Chaturthi 2026: कब करें तिलकुंद चतुर्थी व्रत? जानें सही डेट

Astro Tips: 5 चीजें, जो कभी किसी से मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए

Mauni Amavasya 2026 Upay: गुड लक के लिए पर राशि अनुसार क्या दान करें?

15 जनवरी को कब करें मकर संक्रांति का स्नान-दान? नोट करें मुहूर्त