मकर संक्रांति के 5 अचूक उपाय, 1 भी कर लेंगे तो चमक जाएगा भाग्य
Religion Jan 13 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
मकर संक्रांति 2026 के उपाय
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर कईं शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति संभव है और किस्मत भी चमक सकती है। ये हैं मकर संक्रांति के उपाय…
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति पर क्या उपाय करें?
मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त में तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। ऐसा करते समय ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप भी करें। इस पानी में लाल फूल, कुमकुम और थोड़े से चावल भी डाल दें।
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति पर क्या दान करें?
मकर संक्रांति पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे गेंहू, गुड़-तिल, घी, लाल कपड़े, कंबल, गर्म कपड़े आदि दान करने का विशेष महत्व है। इन चीजों का दान करने से किसी का भी भाग्योदय हो सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति के अचूक उपाय
मकर संक्रांति पर सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्यदेव का सबसे आसान मंत्र हैं- ऊं सूर्याय नम:। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति पर नदी में क्या बहाएं?
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है, वे लोग यदि मकर संक्रांति पर नदी में तांबे का सिक्का, गुड़, कच्चे चावल प्रवाहित करें तो इससे सूर्य से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं ।
Image credits: Getty
Hindi
आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें
मकर संक्रांति पर आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए। इसी स्त्रोत का पाठ कर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस उपाय से आपके बुरे दिन टल सकते हैं।