Vastu Tips: मकर संक्रांति पर घर लाएं ये 5 चीजें, गुड लक भी साथ आएगा
Religion Jan 12 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
मकर संक्रांति वास्तु उपाय
14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन अगर कुछ खास चीजें घर लाई जाएं तो फूटी किस्मत भी चमक सकती है। ये चीजें वास्तु से संबंधित हैं। आगे जानिए ऐसी 5 चीजों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
विंड चाइम से बढ़ेगी पॉजिटिविटी
वास्तु शास्त्र के अनुसार विंड चाइम को घर में लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है। जब भी हवा से विंड चाइम की मधुर ध्वनि निकलती है तो इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Image credits: Getty
Hindi
करियर के लिए शुभ है कछुआ
वास्तु में गोल्डन कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। ये लंबी उम्र का प्रतीक भी है। मकर संक्रांति पर इसे घर लेकर आएं। इससे आपको करियर में आगे बढ़ने के कईं मौके मिलेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
धन लाभ देता है फेंगशुई क्रिस्टल
फेंगशुई में क्रिस्टल को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ये अच्छे भाग्य का प्रतीक भी है। मकर संक्रांति पर इसे लाकर घर में रखने से आपका गुड लक भी बढ़ता है।
Image credits: Getty
Hindi
फेंगशुई सिक्के भी बढ़ाते हैं गुड लक
लाल रिबन में बंधे हुए तांबे के सिक्कों को भी फेंगशुई में गुड लक यानी किस्मत चमकाने वाला माना गया है। मकर संक्रांति पर इसे भी घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।
Image credits: Getty
Hindi
लव लाइफ खुशहाल बनाता है मैंडरिन डक
अगर आप लव लाइफ को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर मैंडरिन डक का जोड़ा घर लेकर आएं और इसे उचित स्थान पर रखें। इससे लव लाइफ शानदार रहेगी।