Puja Vrat Katha

Purnima 2024 Dates: साल 2024 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा? यहां जानें

Image credits: Getty

जनवरी 2024 में पूर्णिमा कब है? (January 2024 Purnima Date)

जनवरी 2024 में पौष मास की पूर्णिमा 25 जनवरी, गुरुवार को रहेगी। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

फरवरी 2024 में पूर्णिमा कब है? (February 2024 Purnima Date)

24 फरवरी, शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन शबरी और संत रविदास जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

मार्च 2024 में पूर्णिमा कब है? (March 2024 Purnima Date)

मार्च में पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। 24 मार्च, रविवार को व्रत की पूर्णिमा रहेगी, इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। 25 मार्च, सोमवार को स्नान दान पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty

अप्रैल 2024 में पूर्णिमा कब है? (April 2024 Purnima Date)

23 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा रेहगी। इस दिन हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

मई 2024 में पूर्णिमा कब है? (May 2024 Purnima Date)

23 मई, गुरुवार को वैशाख पूर्णिमा रहेगी। इस दिन बुद्ध जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

जून 2024 में पूर्णिमा कब है? (June 2024 Purnima Date)

जून में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। 21 जून, शुक्रवार को व्रत पूर्णिमा और 22 जून, शनिवार को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty

जुलाई 2024 में पूर्णिमा कब है? (July 2024 Purnima Date)

21 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: freepik

अगस्त 2024 में पूर्णिमा कब है? (August 2024 Purnima Date)

19 अगस्त, सोमवार को श्रावण पूर्णिमा रहेगी। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

सितंबर 2024 में पूर्णिमा कब है? (September 2024 Purnima Date)

सितंबर में भाद्रपद मास की पूर्णिमा 2 दिन रहेगी। 17 सितंबर, मंगलवार को व्रत पूर्णिमा और 18 सितंबर, बुधवार को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty

अक्टूबर 2024 में पूर्णिमा कब है? (October 2024 Purnima Date)

अक्टूबर में आश्विन मास की पूर्णिमा 2 दिन रहेगी। 16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। 17 अक्टूबर, गुरुवार को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty

नवंबर 2024 में पूर्णिमा कब है? (November 2024 Purnima Date)

15 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन त्रिपुरारी पूर्णिमा, देव दिवाली और प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

दिसंबर 2024 में पूर्णिमा कब है? (December 2024 Purnima Date)

दिसंबर में अगहन मास की पूर्णिमा 2 दिन रहेगी। 14 दिसंबर, शनिवार को व्रत की पूर्णिमा और 15 दिसंबर, रविवार को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty