Puja Vrat Katha
भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने में मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को तुलसी के पास कभी नहीं रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को जीवन की देवी कहा जाता है और यह धार्मिकता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गुणों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में रखने से घर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। ऊर्जा सकारात्मक होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी भी बरगद का पेड़ या पौधा नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये दोनों पौधे परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद पैदा कर सकते हैं।
वास्तु नियमों के अनुसार नीम के पेड़ या पौधे को तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसके पास रहने से परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।