Puja Vrat Katha

देवी के 6 चमत्कारी मंदिर, जिनके रहस्यों के आगे साइंस भी भरता है पानी

Image credits: Getty

ये हैं देवी के 6 चमत्कारी मंदिर

नवरात्रि में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। देश में कईं ऐसे प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर हैं, जिनके आगे साइंस भी हार मान चुका है। जानें ऐसे ही मंदिरों के बारे में…

Image credits: Getty

इडाना माता मंदिर

ये मंदिर राजस्थान के उदयपुर में है। यहां साल में कईं बार अपने आप ही आग लग जाती है, जिसमें देवी को चढ़ाई गई सभी चीजें जल जाती हैं, लेकिन देवी की प्रतिमा सुरक्षित रहती है।

Image credits: Instagram

ज्वाला माता मंदिर

ये मंदिर हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है। यहां हजारों सालों में प्राकृतिक अग्नि जल रही है, इसका सोर्स कोई नहीं जान पाया। यहां तक कि वैज्ञानिक भी इस चमत्कार के आगे हार मान चुके हैं।

Image credits: wikipedia

कामाख्या मंदिर

ये मंदिर असम की गुवाहाटी में है। अंबुवाची मेले के दौरान मंदिर को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया जाता है। तब यहां देवी के यानी स्वरूप पर रखा सफेद कपड़ा स्वत: ही लाल हो जाता है।

Image credits: wikipedia

करणी माता मंदिर

ये मंदिर राजस्थान के बीकानेर में है। इस मंदिर में लाखों चूहे रहते थें। इतने चूहे यहां कैसे आए और वे इस स्थान को छोड़कर कहीं और क्यों नहीं जाते, ये प्रश्न सभी के लिए एक चुनौती है।

Image credits: wikipedia

मुंडेश्वरी माता मंदिर

ये मंदिर बिहार के कैमूर में स्थित है। यहां बलि देते समय बकरे पर पवित्र जल छिड़कते हैं जिससे बकरा बेहोश हो जाता है और कुछ देर बाद होश में भी आ जाता है। ये भी एक चमत्कार है।

Image credits: wikipedia

शारदा माता मंदिर

ये मंदिर मध्य प्रदेश के मैहर में है। रोज सुबह जब मंदिर खुलता है तो यहां ताजे फूल देवी को चढ़ाए हुए मिलते हैं। मान्यता है कि देवी के भक्त आल्हा-उदल रोज यहां पूजा करने आते हैं।

Image credits: Pinterest