Puja Vrat Katha

Navratri 2024: नए साल में मनाई जाएगी 4 नवरात्रि, नोट करें सभी की डेट्स

Image credits: Getty

नवरात्रि डेट्स 2024 (Navratri 2024 Dates)

नवरात्रि पर्व देवी को समर्पित रहता है। इस दौरान देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा का विधान है। एक साल में 4 बार नवरात्रि आती है। जानिए साल 2024 में ये पर्व कब-कब मनाया जाएगा…

Image credits: Getty

4 नवरात्रि कैसे? (Ek Saal Mai Kitni Navratri Aati Hai)

एक साल में 4 नवरात्रि होती है, लेकिन आमजन सिर्फ 2 प्रकट नवरात्रि चैत्र और शारदीय के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी होती है, जिसमें गुप्त साधनाएं की जाती हैं।

Image credits: Getty

चैत्र नवरात्रि अप्रैल में (Chaitra Navratri 2024 Date)

हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र नवरात्रि से होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 से 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी। इसके पहले दिन गुड़ी पड़वा और अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है।

Image credits: Getty

गुप्त नवरात्रि जुलाई में (Gupt Navratri July 2024 Date)

हिंदू धर्म में आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि मनाने की परंपरा है। इस बार ये गुप्त नवरात्रि 6 से 15 जुलाई तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि में गुप्त शक्तियों की साधना करने का विधान है।

Image credits: Getty

शारदीय नवरात्रि अक्टूबर में (Shardiya Navratri 2024 Date)

साल की सबसे लोकप्रिय नवरात्रि आश्विन मास में मनाते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस नवरात्रि के अगले दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है।

Image credits: Getty

गुप्त नवरात्रि फरवरी में (Gupt Navratri Feburay 2024 Date)

हिंदू वर्ष की अंतिम नवरात्रि माघ मास में मनाई जाती है। इस बार ये नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि में डाकिनी, शाकिनी आदि शक्तियों को सिद्ध किया जाता है।

Image credits: Getty