Puja Vrat Katha
12 दिसंबर, मंगलवार को अगहन मास की अमावस्या तिथि है। जिनकी कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हैं, वे यदि इस दिन कुछ खास उपाय करें तो इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
मंगल नवग्रहों में प्रमुख है।12 दिसंबर को मंगल अमावस्या के मौके पर मंगलदेव की पूजा विशेष रूप से करें। संभव हो तो मंगलदेव के मंत्रों का जाप भी विधि-विधान से करें।
जिन लोगों पर मंगल का अशुभ प्रभाव है, वे लोग 12 दिसंबर को मंगल यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।
मंगल से शुभ फल पाने के लिए कुछ खास चीजों का दान करना चाहिए जैसे-मसूर की दाल, गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन, दूध देने वाली गाय, लाल चंदन, लाल मिठाई आदि।
मंगल के अशुभ फल से बचने के लिए 12 दिसंबर को शुभ योग में अपने आस-पास किसी मंदिर में लाल रंग का ध्वज लगवाएं। इससे भी मंगलदेव प्रसन्न होते हैं।
12 दिसंबर को मंगल अमावस्या के शुभ योग में हनुमानजी की प्रतिमा पर सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं। इस उपाय से भी मंगल से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।