ज्योतिष के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती जिन राशियों पर होती है, उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए साल 2024 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती…
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2024 में पूरे समय शनि कुंभ राशि में रहेगा, यानी इस साल शनि राशि परिवर्तन नहीं करेगा। साल के मध्य में शनि वक्री जरूर होगा।
साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशि पर रहेगी। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण रहेगा, कुंभ राशि पर दूसरा और मकर राशि पर तीसरा चरण रहेगा।
साढ़ेसाती का अंतिम चरण मकर राशि पर रहेगा, जो कि सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस दौरान इनकी परेशानियां दूर होंगी और सेहत में भी सुधार आएगा। शनि की कृपा इन पर बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को पूरे साल सावधान रहना होगा। धन हानि, दुर्घटना आदि के योग इस साल बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। बार-बार विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती का सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इन्हें काम भी अधिक करना पड़ेगा और उसका फल भी नहीं मिलेगा। घटना-दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं।
साढ़ेसाती साढ़े सात वर्ष का समय होता है, जिसमें शनि का प्रभाव हमारे जीवन पर बना रहता है। कहते हैं कि हमारे बुरे कर्मों का फल इसी दौरान शनिदेव हमें प्रदान करते हैं।