7 दिसंबर, रविवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा है। आगे जानिए इस दिन चंद्रोदय कब होगा…
Image credits: Getty
Hindi
7 दिसंबर को कब होगा चंद्रोदय?
पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर, रविवार को चंद्रोदय रात को लगभग 8 बजे होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा उदय के समय में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
चंद्रमा दिखाई न दे तो क्या करें?
अगर बादल होने की वजह से चंद्रमा दिखाई न दे तो ऐसी स्थिति में चंद्रोदय समय के एक घंटे बाद चंद्रोदय की दिशा में पूजा करके व्रती अपना व्रत पूर्ण कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे करें चंद्रमा की पूजा?
चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को फूल, कुमकुम और चावल आदि चढ़ाएं। इसके बाद शुद्ध जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें। हाथ जोड़कर चंद्रमा से परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना करें।
Image credits: Getty
Hindi
चतुर्थी पर क्यों करते हैं चंद्रमा की पूजा?
धर्म ग्रंथों के अनुसार चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश है। एक वरदान के कारण इस तिथि पर श्रीगणेश के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा करने का विधान भी है। इससे शुभ फल मिलते हैं।