Hindi

Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स

Hindi

2026 में कब-कब है पूर्णिमा तिथि?

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन देवी लक्ष्मी, हनुमान और सत्यनारायण भगवान की पूजा विशेष रूप से की जाती है। जानें 2026 में कब-कब है पूर्णिमा तिथि…

Image credits: Getty
Hindi

जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब है? (January 2026 Purnima Date)

जनवरी 2026 में पौष मास की पूर्णिमा 3 जनवरी, शनिवार को रहेगी। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

फरवरी 2026 में पूर्णिमा कब है? (February 2026 Purnima Date)

1 फरवरी, रविवार को माघ मास की पूर्णिमा रहेगी। माघ मास की पूर्णिमा होने से माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। संत रविदास की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

मार्च 2026 में पूर्णिमा कब है? (March 2026 Purnima Date)

मार्च में पूर्णिमा तिथि 3 तारीख, मंगलवार को रहेगी। इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन चंद्रग्रहण भी होगा, जो भारत में दिखाई देगा।

Image credits: Getty
Hindi

अप्रैल 2026 में पूर्णिमा कब है? (April 2026 Purnima Date)

2 अप्रैल, गुरुवार को चैत्र मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन हनुमान प्रकटोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। वैशाख स्नान भी इसी दिन से शुरू होंगे।

Image credits: Getty
Hindi

मई 2026 में पूर्णिमा कब है? (May 2026 Purnima Date)

मई में पूर्णिमा तिथि का संयोग 2 बार बन रहा है। 1 मई, शुकवार को वैशाख मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा रहेगी। वहीं 31 मई, रविवार को ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

जून 2026 में पूर्णिमा कब है? (June 2026 Purnima Date)

इस महीने में 29 जून, सोमवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। संत कबीर की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। सोमवार को होने से इसका महत्व और अधिक रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

जुलाई 2026 में पूर्णिमा कब है? (July 2026 Purnima Date)

29 जुलाई, बुधवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा यानी लोग अपने गुरु की पूजा करेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

अगस्त 2026 में पूर्णिमा कब है? (August 2026 Purnima Date)

28 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण यानी सावन मास पूर्णिमा रहेगी। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसे नारियल पूनम भी कहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सितंबर 2026 में पूर्णिमा कब है? (September 2026 Purnima Date)

सितंबर में भाद्रपद मास की पूर्णिमा 26 सितंबर, शनिवार को रहेगी। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होती है। इसे महालया तिथि भी कहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है? (October 2026 Purnima Date)

अक्टूबर में आश्विन मास की पूर्णिमा 26 अक्टूबर, सोमवार को रहेगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

नवंबर 2026 में पूर्णिमा कब है? (November 2026 Purnima Date)

24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा रहेगी। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस देव दिवाली और प्रकाश पर्व मनाया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

दिसंबर 2026 में पूर्णिमा कब है? (December 2026 Purnima Date)

दिसंबर में अगहन मास की पूर्णिमा 23 दिसंबर, बुधवार को रहेगी। इस दिन भगवान दत्तात्रेय का जयंती पर्व भी मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

सर्दियों में लड्डू गोपाल को कैसा भोग लगाए, कैसे वस्त्र पहनाएं? 5 नियम

घर में हो तुलसी का पौधा तो न करें ये 5 गलतियां, वरना पछताएंगे

Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स

Ekadashi Dates 2026: जनवरी से दिसंबर तक कितनी एकादशी? नोट करें डेट