Hindi

Amawasya Upay: पितृ दोष शांति के लिए 19 नवंबर को करें ये 5 उपाय

Hindi

नवंबर 2025 में कब है अमावस्या?

19 नवंबर, बुधवार को अगहन मास की अमावस्या है। जिन लोगों को पितृ दोष है वे यदि इस दिन कुछ खास उपाय करें तो इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Our own
Hindi

पितरों का श्राद्ध-तर्पण करें

पितृ दोष की शांति के लिए किसी तीर्थ स्थान या अपने ही घर पर पितरों का श्राद्ध-तर्पण करें। इसके लिए किसी योग्य विद्वान की सहायता लें। इस उपाय से पितृ दोष की शांति संभव है।

Image credits: Getty
Hindi

भूखों को भोजन करवाएं

अमावस्या तिथि पर जो कोई भूखे लोगों को भोजन करवाता है, उस पर पितृ बहुत प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से पितृ दोष के प्रभाव में भी कमी आती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

पशु-पक्षियों के खाने की व्यवस्था करें

अमावस्या तिथि पर मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें और पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें।

Image credits: Getty
Hindi

ब्राह्मण को दान करें

अमावस्या तिथि पर योग्य ब्राह्मण को भोजन, कपड़े, अनाज, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा हम पर बनी रहती है और पितृ दोष भी शांत होता है।

Image credits: Getty
Hindi

वृद्धाश्रम में सेवा करें

अमावस्या तिथि पर अपने आस-पास स्थित किसी वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करें। उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें और स्वयं अपने हाथों से परोसे। इससे भी पितृ प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty

Masik Shivratri के ये 5 उपाय चमका सकते हैं किस्मत, इन्हें रात में करें

Amavasya Prohibited Works: अमावस्या पर कौन-से 5 काम न करें?

Pradosh Vrat Dates: साल 2026 में कितने प्रदोष व्रत? नोट करें डेट्स

पूजा में अक्षत को क्यों माना गया है पवित्र, जानिए इसका महत्व