गुप्त नवरात्रि 19 से 27 जून तक, ये 5 उपाय खोलेंगे आपके भाग्य का दरवाजा
19 से 27 जून तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान खास उपाय करने से देवी मां प्रसन्न होंगी और आपकी हर मनोकामना भी पूरी करेंगी। आगे जानें इन उपायों के बारे में…
Spiritual Jun 19 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Pexels
Hindi
मंदिर पर ध्वज लगवाएं
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी देवी मंदिर पर केसरिया ध्वज लगवाएं। मंदिर के पुजारी को इसके लिए कुछ दक्षिणा भी जरूर दें। इससे देवी मां की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
Image credits: Pexels
Hindi
कन्याओं को भोजन करवाएं
27 जून से पहले घर में अपनी इच्छा अनुसार कन्याओं को बुलाकर उनका पूजन करें और उन्हें भोजन करवाएं। संभव हो तो कुछ उपहार भी जरूर दें। इस उपाय आपकी परेशानियां दूर होंगी।
Image credits: Pexels
Hindi
सुहाग की सामग्री चढ़ाएं
गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में कभी भी देवी मां को सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, लाल चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि चढ़ाएं। इससे सौभाग्य अखंड बना रहेगा और परिवार में खुशहाली भी रहेगी।
Image credits: Pexels
Hindi
देवी का अभिषेक करें
किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेकर गुप्त नवरात्रि में देवी का सुंगधित द्रव्यों से अभिषेक करें। ये उपाय देवीपुराण में बताया गया है। इस उपाय से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
Image credits: Pexels
Hindi
जरुरतमंदों को दान करें
गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में रोज अपनी इच्छा अनुसार, भोजन, अनाज आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें। इससे भी देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं।