रोज इन 5 पेड़-पौधों पर चढ़ाएं जल, दूर होगा दुर्भाग्य
Spiritual Jan 25 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
इन 5 पेड़-पौधों पर चढ़ाएं जल
ज्योतिष में दुर्भाग्य दूर करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में पेड़-पौधों पर जल चढ़ाना भी शामिल है। आगे जानिए रोज किन 5 पेड़-पौधों पर जल चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है…
Image credits: Getty
Hindi
पीपल पर चढ़ाएं जल
हिंदू धर्म में पीपल को बहुत ही पवित्र वृक्ष माना गया है। गुरु ग्रह से जुड़े शुभ फल पाने के लिए पीपल पर रोज जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
तुलसी पर चढ़ाएं जल
मान्यता है कि तुलसी का पौधा जिस घर में होता है, वहां कभी परेशानी नहीं आती। इसलिए रोज तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए और इसकी परिक्रमा भी करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
आंवला के पौधे पर चढ़ाएं जल
धर्म ग्रंथों के अनुसार, आंवला के वृक्ष में साक्षात देवी लक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए जो व्यक्ति रोज आंवला वृक्ष पर जल चढ़ाता है उसे अपने जीवन में कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।
Image credits: Getty
Hindi
बिल्व वृक्ष पर चढ़ाएं जल
शिवमहापुराण के अनुसार, बिल्व वृक्ष में भगवान शिव की वास है। जो व्यक्ति शिवजी की कृपा पाना चाहता है उसे रोज बिल्व वृक्ष पर जल चढ़ाकर इसकी पूजा भी करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
शमी के पौधे पर चढ़ाएं जल
ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे को भी बहुत खास माना गया है। इसका संबंध शनिदेव से है। जो व्यक्ति रोज शमी के पौधे पर जल चढ़ाता है, उस पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।