देवी सरस्वती की पूजा में रखें ये 5 चीजें, खराब किस्मत भी सुधर जाएगी
Spiritual Feb 02 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:freepik
Hindi
कब है बसंत पंचमी 2025?
इस बार बसंत पंचमी पर्व को लेकर विद्वानों में मतभेद है, जिसके चलते ये पर्व 2 व 3 फरवरी को यानी दोनों दिन मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
Image credits: freepik
Hindi
ये 5 चीजें रखें पूजा में
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा में कुछ खास चीजें रखी जाएं तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये चीजें बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाती हैं। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: freepik
Hindi
कमल का फूल
देवी सरस्वती की पूजा में कमल का फूल जरूर रखें क्योंकि ये देवी का आसन है। बाद में इस फूल को अपनी पूजा स्थान पर रख दें। ऐसा करने से देवी सरस्वती की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
कलम यानी पेन
देवी सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। इनकी पूजा करते समय कलम यानी पेन भी रखें। पेन की कुमकुम, चावल से पूजा करें। जब किसी खास काम के लिए जाएं तो इसे साथ ले जाएं, सफलता जरूर मिलेगी।
Image credits: Getty
Hindi
मोरपंख भी है शुभ
देवी सरस्वती के चित्रों में उनके साथ मोर भी दिखाया जाता है। इसलिए इनकी पूजा करते समय मोरपंख रखना भी शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
बांसुरी भी रखें
देवी सरस्वती को संगीत की देवी कहा जाता है। इसलिए इनकी पूजा में बांसुरी रखें और इसकी भी पूजा करें। जो लोग संगीत के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
केसरिया भात या खीर
देवी सरस्वती की पूजा में पीले रंग का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती को केसरिया भात या केसरिया खीर का भोग लगाएं। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।