चाणक्य नीति: 5 संकेत, जो बताते हैं शुरू होने वाला आपका बुरा समय
Spiritual Feb 05 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
ये हैं बुरे समय के 5 संकेत
आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जो आने वाले बुरे समय के बारे में पहले से ही हमें सावधान कर देते हैं। आगे जानें कौन-से हैं वो 5 संकेत…
Image credits: Getty
Hindi
बार-बार कर्ज लेना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि आपको बार-बार अपनी निजी कामों के लिए पैसा उधार लेना पड़े तो ये स्थिति ठीक नहीं मानी जाती। ये स्थिति इस बात का संकेत है आपका बुरा समय आने वाला है।
Image credits: Getty
Hindi
रिश्तों में अनबन होना
अगर करीबी रिश्तो में अनबन यानी विवाद की स्थिति बने तो समझ लेना चाहिए कि आगे आने वाले समय में हमारे साथ कुछ बुरा हो सकता है। इसके लिए हमें पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
तनाव की स्थिति बनना
तनाव की स्थिति हर व्यक्ति के जीवन में बनती है। लेकिन ये तनाव ज्यादा समय रहे तो व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है। ये स्थिति हमें बताती है कि हमारा भविष्य ठीक नहीं है।
Image credits: Getty
Hindi
बार-बार असफल होना
अगर कोई व्यक्ति बार-बार असफल होता है तो उसे अपने प्रयासों के बारे में विचार करना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता वह निश्चित रूप से आने वाले समय में संकट की स्थिति में फंसता है।
Image credits: Getty
Hindi
सेहत खराब होना
लंबे समय तक कोई व्यक्ति बीमार रहे और उपचार के बाद भी ठीक न हो तो समझ लेना चाहिए कि उसका बुरा समय शुरू हो चुका है। भविष्य में उसे गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।