Devuthani Ekadashi 2025 के ये 5 उपाय बचा सकते हैं दुर्भाग्य से
Spiritual Oct 30 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है देवउठनी एकादशी 2025?
साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर, शनिवार को है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से दुर्भाग्य से बचा जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
भगवान विष्णु का अभिषेक करें
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा का गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करते समय मधुराष्टक का पाठ भी करें। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं
घर के आस-पास स्थित किसी भी मंदिर में देवउठनी एकादशी पर केसरिया ध्वज लगाएं। ये ध्वज न सिर्फ आपके दुर्भाग्य को कम करेगा बल्कि घर-परिपार में सुख-शांति भी लाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
तुलसी-शालिग्राम की पूजा करें
देवउठनी एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है और बुरे से बुरा समय भी आसानी से टल जाता है। ये अचूक उपाय है।
Image credits: Getty
Hindi
भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। अगर स्वयं ये उपाय न कर पाएं तो किसी विद्वान से करवाएं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
एकादशी तिथि दान के लिए बहुत शुभ होती है। इस दिन जरूरतमंदों को अपनी इच्छा के अनुसार अनाज, भोजन, कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से आने वाला संकट टल सकता है।