Hindi

Dussehra 2025: इन 3 योद्धाओं के हाथों हारा रावण, चौथे ने दिया जीवनदान

Hindi

दशहरा 2 अक्टूबर को

इस बार दशहरा पर्व 2 अक्टूबर, शनिवार को है। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध करने की खुशी में ये ही विजयादशमी का उत्सव हर साल मनाया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

अपराजेय नहीं था रावण

ऐसा कहते हैं कि रावण अपराजेय था लेकिन ये बात पूरी तरह से सच नहीं है। रावण अपने जीवन में कईं योद्धाओं से हारा लेकिन इन योद्धओं के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है।

Image credits: Getty
Hindi

राजा बाली से हारा रावण

एक बार अपनी शक्ति के अहंकार में चूर होकर रावण वानरों के राजा बाली से युद्ध करने पहुंच गया। तब बाली ने खेल-खेल में रावण को अपनी पूंछ में लपेटकर उसे पराजित कर दिया।

Image credits: Getty
Hindi

सहस्त्रबाहु अर्जुन ने किया कैद

महिष्मती के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन का रावण से युद्ध हुआ था। अर्जुन ने रावण को एक कीडे़ की तरह पकड़कर कैद कर लिया। बाद में ऋषि पुल्स्त्य के कहने पर रावण को छोड़ दिया।

Image credits: Getty
Hindi

राजा बलि ने बांधा अस्तबल में

जब रावण पाताल लोक में राजा बलि से लड़ने गया तो उन्होंने रावण को पकड़कर घोड़ों के साथ अस्तबल में बांध दिया था। बाद में दया करके रावण को छोड़ दिया। यहां भी रावण पराजित हुआ।

Image credits: Getty
Hindi

यमराज ने दिया जीवनदान

यमराज से भी रावण का युद्ध हुआ था। जब यमराज ने रावण के प्राण हरने के लिए अपना पाश निकाला तो ब्रह्मदेव ने रोक दिया। ब्रह्मदेव के कहने पर यमराज ने रावण को जीवनदान दिया था।

Image credits: Getty

Karwa Chauth Date 2025: कब है करवा चौथ, 10 या 11 अक्टूबर?

Navratri: क्या आप जानते हैं देवी दुर्गा की सबसे प्रिय सुगंध कौन-सी है?

Daughters Day 2025: इस मूलांक की बेटियां होती हैं लकी, बनती हैं ऑफिसर

कहीं चढ़ाते मांस तो कहीं लगाते शराब का भोग, रहस्यमयी हैं ये देवी मंदिर