इस बार 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन शस्त्र पूजा, शमी पूजा और देवी अपराजिता की पूजा का विशेष महत्व है। ये सभी काम शुभ मुहूर्त में किए जाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
साल में एक बार आता है विजय मुहूर्त
दशहरे पर विजय मुहूर्त का विशेष महत्व है क्योंकि ये मुहूर्त साल में सिर्फ एक बार ही आता है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में की पूजा, उपाय आदि का फल बहुत ही जल्दी मिलता है।
Image credits: Getty
Hindi
नोट करें विजय मुहूर्त का समय
इस बार 2 अक्टूबर, गुरुवार को विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 56 मिनिट तक रहेगा। यानी ये मुहूर्त सिर्फ 47 मिनिट तक ही रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
दशहरे का अभिजीत मुहूर्त
विजयादशमी पर दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मुहूर्त है अभिजीत। इस मुहूर्त में किए गए कामों में सफलता जरूर मिलती है। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 11:52 से 12:39 तक है।
Image credits: Getty
Hindi
दशहरे 2025 के शुभ मुहूर्त
2 अक्टूबर 2025 के अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-सुबह 10:47 से दोपहर 12:16 तक, दोपहर 12:16 से 01:44 तक, दोपहर 01:44 से 03:12 तक।