गुड लक बढ़ाने के उपाय
Hindi

गुड लक बढ़ाने के उपाय

रोज कुछ खास काम करने से सोई किस्मत भी चमक सकती है। ये काम बहुत आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। जरूरत है बस इन कामों को पूरी श्रद्धा और विश्वास से करने की।

सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
Hindi

सूर्यदेव को जल चढ़ाएं

रोज सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल में लाल फूल और कुंकम भी मिला लें। इससे ग्रहों के दोष दूर होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है।

Image credits: Getty
गायत्री मंत्र का जाप करें
Hindi

गायत्री मंत्र का जाप करें

वैसे तो हिंदू धर्म में अनेक मंत्र हैं, लेकिन इन सभी में गायत्री मंत्र को सबसे प्रमुख माना गया है। रोज सुबह भगवान के सामने खड़े होकर गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
तुलसी की पूजा करें
Hindi

तुलसी की पूजा करें

प्रतिदिन तुलसी पर जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और निगेटिव एनर्जी दूर रहती है। तुलसी पर जल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा भी हम पर हमेशा बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

किसी को खाली हाथ न लौटाएं

अगर आपके घर पर कोई भी व्यक्ति भोजन या अन्य किसी इच्छा से आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी इच्छा अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

गाय को रोटी खिलाएं

गाय को हिंदू धर्म में माता कहा गया है। कई धर्म ग्रंथों में गाय के महत्व का वर्णन है। रोज सुबह पहली रोटी गाय को खिलाएं, इससे आपके बुरे दिन टल जाएंगे और सुख-समृद्धि मिलेगी।

Image credits: Getty

Gautam Buddha Quotes:सफलता चाहते हैं तो ध्यान रखें बुद्ध के ये 8 विचार

धन लाभ और ‌गुड लक के लिए लॉफिंग बुद्धा की कौन-सी मूर्ति घर लाएं?

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में न करें ये 5 काम, वरना पछताएंगे

Mohini Ekadashi 2023: टालना चाहते हैं बुरे दिन तो 1 मई को करें ये उपाय