26 जून से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है, जो 4 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। आगे जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
गुप्त नवरात्रि के उपाय
गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। अगर स्वयं ये उपाय न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान से करवा सकते हैं। इस उपाय से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है और भाग्य का साथ मिलता है।
Image credits: Getty
Hindi
गुप्त नवरात्रि में कौन-से उपाय करें?
गुप्त नवरात्रि में देवी बगलामुखी की पूजा बहुत ज्यादा शुभ फल देने वाली मानी गई है। देवी बगलामुखी को पीले फल, फूल व वस्त्र के साथ-साथ साबूत हल्दी की 7 गांठे भी चढ़ाएं।
Image credits: Getty
Hindi
गुप्त नवरात्रि में किस मंत्र का जाप करें?
गुप्त नवरात्रि में देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये है देवी को प्रसन्न करने का आसान मंत्र- ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
Image credits: Getty
Hindi
गुप्त नवरात्रि में क्या दान करें?
नवरात्रि के दौरान दान करने का भी विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इससे देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आप जो भी दान करना चाहते हैं, पहले उसे देवी को जरूर समर्पित करें।
Image credits: Getty
Hindi
गुप्त नवरात्रि में कब करें कन्या पूजन?
देवी को खुश करने के लिए नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करना चाहिए। इस बार गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि 3 जुलाई, गुरुवार और नवमी तिथि 4 जुलाई, शुक्रवार को है।