हनुमान अष्टमी 2025 पर लगाएं 5 चीजों का भोग, टल जाएंगे आने वाले संकट
Spiritual Dec 12 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को
हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर, शुक्रवार को है। इस दिन बजरंगबली को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो आने वाले संकट टल सकते हैं। आगे जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: Getty
Hindi
हनुमानजी को क्या भोग लगाएं?
बजरंगबली को चूरमे का भोग विशेष रूप से प्रिय है। इसे बनाते समय शुद्धता का खास ध्यान रखें। चूरमे में गाय के शुद्ध घी का उपयोग करना चाहिए। इससे हनुमानजी को प्रसन्न होते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
हनुमानजी को किस फल का भोग लगाएं?
वैसे तो हनुमानजी को किसी भी फल का भोग लगा सकते हैं लेकिन केला उन्हें विशेष रूप से प्रिय है। केले के भोग लगाने से हनुमानजी खुश होते हैं और भक्तों की हर कामना पूरी करते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
गुड़-चने का भोग लगाएं
हनुमानजी को गुड़-चने का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है क्योंकि ये दोनों प्राकृतिक और पूरी तरह से शुद्ध होते हैं। इस उपाय से भी आपके जीवन के संकट टल सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
बूंदी का भोग लगाएं
हनुमानजी को बूंदी के लड्डू, शुद्ध घी से बनी बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग भी मुख्य रूप से लगाया जाता है। इन चीजों का भोग लगाने से हनुमानजी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
खीर का भोग भी पसंद
12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर बजरंगबली को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसमें थोड़ी केसर में मिलाएं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।