हर हिंदू महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस व्रत में महादेव की पूजा की जाती है। जानें 2026 में ये व्रत कब-कब किया जाएगा…
साल 2026 के पहले महीने जनवरी में मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जनवरी, शुक्रवार को किया जाएगा। ये माघ मास का शिवरात्रि व्रत रहेगा।
फाल्गुन मास में मासिक शिवरात्रि नहीं बल्कि महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। ये साल में एक बार आता है। महाशिवरात्रि व्रत की डेट है-15 फरवरी, रविवार।
चैत्र मास का मासिक शिवरात्रि व्रत 17 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा। चैत्र हिंदू पंचांग का पहला महीना है।
हिंदू पंचांग के दूसरे महीने का नाम है वैशाख। इस महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल, बुधवार को किया जाएगा।
ज्येष्ठ हिंदू पंचांग के तीसरे महीने का नाम है। इस महीने में 15 मई, शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।
साल 2026 में ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगी। अधिक मास 3 साल में एक बार आता है। ज्येष्ठ अधिक मास में मासिक शिवरात्रि व्रत 13 जून, शनिवार को किया जाएगा।
आषाढ़ मास का मासिक शिवरात्रि का व्रत 12 जुलाई, रविवार को किया जाएगा। ये हिंदू पंचांग का चौथा महीना है।
भगवान शिव का प्रिय मास सावन है। इस महीने में मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। सावन में मासिक शिवरात्रि का व्रत 11 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा।
भाद्रपद भी हिंदू पंचांग का एक महत्वपूर्ण मास है। इस महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत 9 सितंबर, बुधवार को किया जाएगा।
अक्टूबर 2026 में आश्विन मास का मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। इसकी तारीख है 8 अक्टूबर, गुरुवार। ये व्रत श्राद्ध पक्ष के अंतर्गत आता है।
कार्तिक मास में दिपावली से एक दिन पहले मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार इसकी डेट 7 नवंबर, शनिवार है।
साल 2026 के अंतिम महीने दिसंबर में मासिक शिवरात्रि का व्रत 7 दिसंबर, सोमवार को किया जाएगा। ये मार्गशीर्ष मास का शिवरात्रि व्रत रहेगा।