Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Spiritual Dec 07 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
रुक्मिणी अष्टमी 2025 कब?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व दिसंबर 2025 में मनाया जाएगा। जानें इसकी सही डेट…
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगी अष्टमी तिथि?
पंचांग के अनुसार, इस बार पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 दिसंबर, गुरुवार की दोपहर 01:57 से शुरू होकर 12 दिसंबर, शुक्रवार की दोपहर 02:57 तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है रुक्मिणी अष्टमी की सही डेट?
विद्वानों के अनुसार चूंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 12 दिसंबर, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन रुक्णिमी अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। व्रत भी इस दिन रखा जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
कौन हैं देवी रुक्मिणी?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी रुक्मिणी साक्षात महालक्ष्मी का अवतार थीं। ये श्रीकृष्ण की सबसे प्रमुख पत्नी भी थीं। इसलिए श्रीकृष्ण के साथ इनकी पूजा मुख्य रूप से की जाती है।
Image credits: Getty
Hindi
क्या करें रुक्मिणी अष्टमी पर?
रुक्मिणी अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के साथ देवी रुक्मिणी की भी विशेष पूजा करें और अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।