Hindi

क्यों मिलाते हैं लड़का-लड़की के गुण? कितने गुण मिलने पर होती है शादी?

Hindi

विवाह से पहले गुण मिलान जरूरी

हिंदू धर्म में विवाह से पहले भी कईं परंपराओं का पालन किया जाता है, गुण मिलान भी इनमें से एक है। लड़का-लड़की के निश्चित संख्या में गुण मिलने पर ही आगे की बातें तय की जाती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

क्या होते हैं गुण?

लड़का और लड़की दोनों की जन्म कुंडली में नाड़ी, गण, योनि, राशि, नक्षत्र आदि के बारे में लिखा होता है। इनके आधार पर ही दोनों के गुणों का मिलान किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों मिलाते हैं लड़का-लड़की के गुण?

विवाह से पहले लड़का-लड़की की कुंडली के आधार पर गुण मिलान इसलिए किया जाता है ताकि ये देखा जा सके कि उनके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी तो नहीं होगी।

Image credits: Getty
Hindi

कितने होते हैं गुण?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली में बताई गई राशि, नाड़ी, गण, योनि और जन्म नक्षत्र आदि के आधार पर हर व्यक्ति के कुल 36 गुण होते हैं। विवाह के समय इन पर विचार किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

विवाह के लिए कितने गुण मिलना जरूरी?

जब लड़का-लड़की के विवाह के लिए गुण मिलान किया जाता है तो कम से कम 18 गुण मिलना जरूरी होते हैं। इनसे कम गुण मिलने पर विवाह न करने की सलाह दी जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

कितने गुण मिलने पर कैसा होता है वैवाहिक जीवन?

लड़का-लड़की के 28 से 36 गुण मिलने पर वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। 20 से 28 गुण मिलने पर दांपत्य जीवन बेहतर रहता है। इनसे कम गुण मिलने पर वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहता है।

Image credits: Getty

Hindu Tradition: मंडप के नीचे ही 7 फेरे क्यों लेते हैं दूल्हा-दुल्हन? वजह नहीं जानते होंगे आप

7 फेरों से पहले सिर पर कलगी क्यों बांधते हैं दूल्हा-दुल्हन ?

Budhwa Mangal 2025: 13 मई को पहला बड़ा मंगल, ये उपाय करेंगे परेशानी दूर

Hindu belief: रास्ते में शवयात्रा दिख जाए तो क्या करना चाहिए?