शादी में दूल्हा-दुल्हन को किस रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए?
Spiritual May 18 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:gemini
Hindi
विवाह 16 संस्कारों में से एक
हिंदू धर्म में विवाह 16 संस्कारों में से एक है। विवाह के दौरान अनेक परंपराओं का पालन किया जाता है। इन परंपराओं के पीछे न कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है।
Image credits: gemini
Hindi
कपड़ों के रंगों का भी खास ध्यान
विवाह में दूल्हा-दुल्हन को कपड़ों के रंगों का भी खास ध्यान रखा जाता है। शादी के दौरान कुछ खास रंगों के कपड़े पहनने की मनाही होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
Image credits: gemini
Hindi
किस रंग के कपड़े न पहनें वर-वधू?
मान्यताओं के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। काले रंग के अलावा और भी किसी डार्क रंग के कपड़े विवाह के दौरान वर-वधू को पहनने से बचना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों न पहनें काले रंग के कपडे़?
मान्यताओं के अनुसार, काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है और विवाह में निगेटिव चीजों और रंगों का उपयोग नहीं किया जाता। इसलिए अन्य डार्क रंग के कपड़े भी शादी में नहीं पहने जाते।
Image credits: Getty
Hindi
इन चीजों में भी न करें काले रंगों का उपयोग?
हिंदू परंपरा के अनुसार, दूल्हा जो जूते और मौजे शादी के दौरान पहनता है, उनका रंग भी काला नहीं होना चाहिए। इसलिए दूल्हे को ब्राउन रंग के जूते और सफेद मौजे पहनाए जाते हैं।
Image credits: gemini
Hindi
किस रंग के कपड़े पहनें वर-वधू?
वर-वधू को शादी के दौरान लाइट कलर के कपड़े पहनने चाहिए जैसे लाल, क्रीम, सफेद, आसमानी और इनसे मिलते-जुलते शेड्स। ये रंग बहुत ही शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।