इस बार होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी। होली पर देवी-देवता को गुलाल लगाना शुभ माना जाता है। जानिए होली पर किस देवी-देवता को कौन-से रंग का गुलाल लगाएं?
Image credits: pexels@shrey-chapra-527051
Hindi
भगवान विष्णु को किस रंग का गुलाल लगाएं?
होली पर भगवान विष्णु को पीले रंग का गुलाल लगाएं। साथ ही श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी इसी रंग का गुलाल लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
हनुमानजी को कौन-सा गुलाल लगाएं?
होली पर हनुमानजी को सिंदूरी रंग का गुलाल लगाएं तो आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। ये रंग हनुमानजी को बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा लाल रंग का गुलाल भी लगा सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
शिवजी को किस रंग का गुलाल लगाएं?
भगवान शिव को होली पर सफेद रंग का गुलाल लगाएं। सफेद गुलाल न मिले तो किसी अन्य हल्के रंग जैसे लाइट गुलाबी रंग का गुलाल भी आप महादेव को लगा सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
देवियों को किस रंग का गुलाल चढ़ाएं?
होली पर देवी दुर्गा, पार्वती या लक्ष्मी को लाल रंग का गुलाल चढ़ाएं। इससे इनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। देवी दुर्गा और पार्वती के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
श्रीगणेश को किस रंग का गुलाल लगाएं?
ज्योतिष के अनुसार भगवान श्रीगणेश का संबंध बुध ग्रह से है। इसलिए इन्हें होली पर हरे रंग का गुलाल चढ़ाना शुभ रहेगा। इससे आपकी लव लाइफ खुशहाल बनी रहेगी।