इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जा रहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा रात में करनी चाहिए, इससे हर परेशानी दूर हो सकती है।
Image credits: Social Media
Hindi
महाशिवरात्रि पर रात्रि पूजा का महत्व
वैसे तो सभी त्योहारों पर दिन में शाम को पूजा की जाती है लेकिन महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा रात में करने का विशेष महत्व क्यों है, इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
Image credits: Social Media
Hindi
महाशिवरात्रि की रात को कहते हैं महारात्रि
धर्म ग्रंथों के अनुसार, साल में 4 रात्रि पूजन, उपाय और तंत्र साधना आदि के लिए बहुत श्रेष्ठ मानी गई है, इनमें से महाशिवरात्रि की रात भी एक है। पुराणों में इसे महारात्रि कहा गया है।
Image credits: Getty
Hindi
रात में ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे महादेव
ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की रात को ही भगवान शिव पहली बार ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि पर रात में ही इनकी पूजा करने का महत्व है।
Image credits: adobe stock
Hindi
रात के चारों पहर होती है पूजा
विद्वानों के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात को चारों प्रहर में जो व्यक्ति विधि-विधान से शिवजी की पूजा करता है, उसे जीवन के सभी सुख मिलते हैं और हर मनोकामना भी पूरी होती है।