महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किन 5 चीजों का भोग लगाएं?
Spiritual Feb 25 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
महादेव को किन चीजों का भोग लगाएं?
26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव को कुछ खास चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर इच्छा पूरी करते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
भांग मिश्रित दूध का भोग लगाएं
भगवान शिव को भांग विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। महाशिवरात्रि पर दूध में भांग मिलाकर महादेव को इसका भोग लगाना चाहिए। इससे आपको हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
बेर का भोग लगाएं
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को बेर का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ये एक तरह का मौसमी फल है जो इसी समय आता है। बेर का भोग लगाने से महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
केसर मिश्रित मिठाई का भोग लगाएं
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को केसर मिश्रित मिठाई या हलवे का भोग भी आप लगा सकते हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।
Image credits: Getty
Hindi
खीर का भोग लगाएं
महादेव को खीर का भोग भी आप महाशिवरात्रि पर लगा सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि ये दूध गाय का हो और इसमें उपयोग किए जाने वाले चावल टूटे हुए न हो। इससे भी आपको लाभ होगा।
Image credits: Getty
Hindi
नारियल का भोग लगाएं
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। अगर आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो महाशिवरात्रि पर महादेव को नारियल का भोग लगाएं। इससे आपका फायदा होगा।