साल 2026 में कितने ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?
Spiritual Dec 29 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
साल 2026 के ग्रहण की डिटेल
2026 में कितने सूर्य व चंद्र होंगे, इसके बारे में जानने को हर कोई इच्छुक है। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि 2026 में भारत में कौन-सा ग्रहण दिखाई देगा। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…
Image credits: Getty
Hindi
2026 का पहला ग्रहण फरवरी में
2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन अमावस्या तिथि रहेगी। भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
दूसरा ग्रहण मार्च 2026 में
साल 2026 का दूसरा ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक व नियम मान्य होगें।
Image credits: Getty
Hindi
चंद्र ग्रहण के सूतक का समय
3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 39 मिनिट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में सिर्फ 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।
Image credits: Getty
Hindi
तीसरा ग्रहण अगस्त 2026 में
12 अगस्त, बुधवार को सूर्य ग्रहण होगा। ये 2026 का तीसरा ग्रहण होगा। इस दिन हरियाली अमावस्या तिथि रहेगी। ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
अगस्त में होगा अंतिम ग्रहण
साल 2026 का अंतिम ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा। ये एक चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भी भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम मान्य नहीं होंगे।