Spiritual

Ram Navmi 2024: किस धनुष से किया था श्रीराम ने रावण का वध?

Image credits: adobe stock

राम नवनी 17 अप्रैल को

इस बार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को किया जाएगा। भगवान श्रीराम से जुड़ी अनेक बातें कम ही लोगों को पता है। आगे जानिए भगवान श्रीराम से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्य…

Image credits: adobe stock

क्या था श्रीराम के धनुष का नाम?

भगवान श्रीराम के पास जो धनुष था वह भी बहुत दिव्य था, उस धनुष का नाम कोदंड था। श्रीराम ने इसी दिव्य धनुष से अपने शत्रुओं का नाश किया था, रावण भी उनमें से एक था।

Image credits: adobe stock

राजा दशरथ ने पुत्र के लिए कौन सा यज्ञ किया था?

रामायण के अनुसार राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रकामेष्ठि यज्ञ करवाया था, उसी के फलस्वरूप श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। ये यज्ञ ऋषि श्रंगी ने करवाया था।

Image credits: Getty

किस ऋषि ने दिए थे ये दिव्यास्त्र?

जब ऋषि विश्वामित्र श्रीराम-लक्ष्मण को अपनी सहायता के लिए वन में लेकर गए थे तो उस समय राक्षसों से युद्ध करने के लिए उन्होंने ही श्रीराम को अनेक दिव्यास्त्र भी दिए थे।

Image credits: Getty

कब हुआ था श्रीराम का विवाह?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम का देवी सीता से विवाह हुआ था। हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है।

Image credits: Getty

क्यों श्रीराम की कोई बहन भी थी?

रामायण और रामचरित मानस में श्रीराम की बहन का वर्णन नहीं है, लेकिन अन्य ग्रंथों में उनकी बहन का नाम शांता बताया गया है। राजा दशरथ ने शांता को अपने मित्र रोमपाद को दे दिया था।

Image credits: Getty

कौन थे भगवान श्रीराम के गुरु?

भगवान श्रीराम के कुलगुरु का नाम ऋषि वशिष्ठ था, श्रीराम सहित सभी भाइयों ने उन्हीं से शिक्षा प्राप्त की थी। इनके अलावा ऋषि विश्वामित्र ने भी श्रीराम को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी थी।

Image credits: Getty