Spiritual

साल 2024 का पहला गुरु-पुष्य 22 फरवरी को, ये है खरीदी का महामुहूर्त

Image credits: Getty

कब है गुरु पुष्य 2024?

ज्योतिष में अनेक शुभ योग बताए गए हैं, गुरु पुष्य भी इनमें से एक है। गुरु पुष्य शुभ योग साल में 1-2 बार ही बनता है। जानें फरवरी 2024 में कब बनेगा साल का पहला गुरु पुष्य योग…

Image credits: Getty

कब बनता है गुरु पुष्य योग?

ज्योतिष के अनुसार, जिस गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होता है, उसे गुरु पुष्य कहते हैं। वैसे तो पुष्य नक्षत्र हर महीने आता है लेकिन गुरुवार को इसका संयोग साल में 1-2 बार ही बनता है।

Image credits: Getty

कब है 2024 का पहला गुरु पुष्य?

पंचांग के अनुसार, 21 फरवरी, बुधवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर 02.17 से शुरू होगा, जो 22 फरवरी, गुरुवार की शाम 04.43 तक रहेगा। इस तरह 22 फरवरी को गुरु पुष्य का संयोग बनेगा।

Image credits: Getty

कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन?

पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी, बुधवार को शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, सौभाग्य और शोभन नाम के 6 योग दिन भर रहेंगे, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

Image credits: Getty

क्यों खास है पुष्य नक्षत्र?

ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें से पुष्य नक्षत्रों का राजा है। इस नक्षत्र में किए गए काम शुभ फल देते हैं और खरीदी गईं चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती हैं।

Image credits: Getty

क्या करें इस दिन?

गुरु पुष्य के शुभ योग में की गई पूजा, हवन, मांगलिक कार्य और खरीदी का विशेष महत्व है। गुरु पुष्य को खरीदी का महामुहूर्त भी कहते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदी का महत्व है।

Image credits: Getty