Bhai Dooj 2023 Date: 14 या 15 नवंबर, कब मनाएं भाई दूज?
Spiritual Nov 04 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Our own
Hindi
भाई दूज 2023 कब?
दीपावली फेस्टिवल के पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 नवंबर को मनाएं या 15 को। इसे लेकर लोग कन्फ्यूज हैं। आगे जानें भाई दूज 2023 की सही डेट…
Image credits: Getty
Hindi
भाई दूज पर कन्फ्यूजन क्यों?
भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 1 नहीं बल्कि दो दिन 14-15 नवंबर को रहेगी। इसलिए लोगों के मन में दुविधा है।
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगी द्वितिया तिथि?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर, मंगलवार की दोपहर 02:36 से 15 नवंबर, बुधवार की दोपहर 01:47 तक रहेगी। इस तरह 2 दिन द्वितिया तिथि का संयोग रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
कब मनाएं भाई दूज?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि का सूर्योदय 15 नवंबर, बुधवार को होगा, इसलिए भाई दूज का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।
Image credits: Our own
Hindi
क्यों मनाते हैं भाई दूज?
ग्रंथों के अनुसार, एक बार यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए तो वहां यमुना ने उन्हें तिलक लगाकर भोजन करवाया। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है।
Image credits: Our own
Hindi
कैसे मनाते हैं भाई दूज?
भाई दूज पर बहन अपने भाइयों को भोजन के लिए बुलाती हैं और तिलक लगाकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देकर रक्षा का वचन देते हैं।