Good Luck के लिए पुष्य नक्षत्र में खरीदें ये 5 चीजें, कीमत भी बहुत कम
Spiritual Nov 04 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:freepik
Hindi
नक्षत्रों का राजा है पुष्य
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र खरीदी के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस बार पुष्य नक्षत्र का संयोग 1 नहीं बल्कि 2 दिन बन रहा है।
Image credits: facebook
Hindi
कब है पुष्य नक्षत्र?
इस बार 4 और 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसके चलते इन दोनों ही दिनों में खरीदी की जा सकेगी। पुष्य नक्षत्र में ज्वेलरी, प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
ये चीजें भी खरीद सकते हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई कुछ सामान्य चीजों से आपका भाग्य भी चमक सकता है। इन चीजों में मसाले भी शामिल हैं। इनकी कीमत भी बहुत कम है।
Image credits: adobe stock
Hindi
साबूत हल्दी खरीदें
हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित है। देवगुरु बृहस्पति ही पुष्य नक्षत्र के देवता हैं। पुष्य नक्षत्र में हल्दी की साबूत गाँठ खरीदकर अपने धन स्थान पर रखें। इससे गुड लक बढ़ेगा।
Image credits: adobe stock
Hindi
बर्तन खरीदें
पुष्य नक्षत्र में बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। जरूरी नहीं कि ये बर्तन ज्यादा बड़ा हो, कम कीमत वाला छोटा सा बर्तन भी पुष्य नक्षत्र में आप खरीद सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
कॉपी-पेन खरीदें
अगर आप स्टूडेंट्स या वकील या लेखन कार्य से जुड़े हैं तो आप पुष्य नक्षत्र में कॉपी-पेन, डायरी या अपने उपयोग में आने वाली स्टेशनरी का सामान खरीद सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
बही खाता खरीदें
अगर आप व्यापारी हैं तो पुष्य नक्षत्र में बही खाता जरूर खरीदें और इसकी पूजा कर सुरक्षित स्थान पर रख दें। इससे आपका गुड लक बहुत तेजी से बढ़ सकता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
सोना-चांदी खरीदें
पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा न कर पाएं सोने-चांदी की कम से कम कीमत की कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं जैसे मोती आदि।